फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   thugs looted women

रुमाल पकड़ाया और बरेली का पता पूछकर ठग लिए कुंडल और अंगूठी

Fri, 01 Jun 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Fri, 01 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
thugs looted women
महिला - फोटो : amar ujala
 नगर में बृहस्पतिवार को एक अजीबोगरीब किस्सा सामने आया। बरेली का पता पूछने के लिए दो युवकों ने महिला को रोका। फिर रुमाल पकड़ाया और कुंडल, दो अंगूठी और पर्स ठग ले गए। महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 वार्ड संख्या तीन निवासी सपना सनातन धर्म मंदिर के दर्शन को घर से निकली। जैसे ही सपना रामलीला मैदान पहुंची तो यहां दो युवकों ने उसे रोका और बरेली जाने का रास्ता पूछने लगे। सपना ने बताया कि उसने बरेली के लिए रास्ता बताया तो युवक बोले कि मालिक ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। वह बरेली का पता भी नहीं जानते। इसी बीच एक युवक ने रुमाल हाथ में पकड़ाया और कहा कि गर्मी है चेहरा साफ कर लो। जैसे ही रुमाल हाथ में लिया तो उसने होश खो दिए। इसके बाद सपना ने एक तोला वजन के कुंडल व दो अंगूठियां निकालकर युवकों को दे दीं। युवक पर्स भी छीनकर ले गए, इसमें करीब 300 रुपये रखे थे। इसके बाद महिला सीधे मंदिर पहुंची और मंदिर में उसे होश आया। ठगी का आभास होने पर सपना अपने पति को लेकर कोतवाली आई और कार्रवाई की मांग की। कहा कि युवकों के सामने आने पर वह उन्हें पहचान भी लेगी। एसएसआई बीएस बिष्ट ने महिला को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed