फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three kg 750 gm of opium caught

पौने तीन किलो अफीम पकड़ी 

Thu, 10 Aug 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 10 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three kg 750 gm of opium caught
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने करीब पौने तीन किलो अफीम बरामद कर गिरोह के सरगना समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का सौदा बाजपुर और अल्मोड़ा के तस्करों से हो चुका था। डिलीवरी के समय पुलिस ने छापामार तस्करों को धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया। उनसे बरामद दो बाइकें सीज कर दी गई हैं। बरामद अफीम की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।  

विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से बरेली से रुद्रपुर में अफीम की तस्करी किए जाने की सूचना मिल रही थी। तस्करों की धरपकड़ के लिए सीओ स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 
विज्ञापन


बुधवार रात टीम को  मुखबिर से सूचना मिली कि डाक्टर कॉलोनी के मोड़ पर कुछ लोग अफीम की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना पर एसओजी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गिरोह के सरगना ग्राम उल्हनी जागीर थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी हमीद अहमद पुत्र अजीज अहमद, ग्राम मझोला थाना नूरिया जिला पीलीभीत निवासी अतीक खां पुत्र छम्मन खां, फाजलपुर महरौला निवासी सतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह और कुलवंत सिंह पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो 800 ग्राम अफीम बरामद कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि वह टाली फार्म दोराहा बाजपुर निवासी फतेह सिंह नामधारी पुत्र बलवीर सिंह को चरस बेचने जा रहे थे। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के पास से दो बाइकें और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। खुलासे के दौरान कोतवाल तुषार बोरा भी मौजूद रहे। टीम में एसआई कृष्ण कुमार, एसओजी प्रभारी विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल संतोष प्रसाद, बलवंत सिंह, पवन कुमार, संतोष रावत, हरिकृष्ण और मदन लाल थे।  

रुद्रपुर के साथ ही अल्मोड़ा में हुई थी अफीम की डील 
यूपी के बहेड़ी निवासी अफीम तस्कर गैंग के सरगना हमीद अहमद ने दो किलो अफीम का सौदा बाजपुर निवासी फतेह सिंह से एक लाख 80 हजार में मंगलवार को किया था। फतेह सिंह ने उसी दिन हमीद को एक लाख 60 हजार की रकम दे दी थी। बचे 20 हजार रुपये लेने के लिए बुधवार को रुद्रपुर में मिलने को कहा, लेकिन बुधवार को जब वह रुद्रपुर पैसे लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके अलावा हमीद ने 800 ग्राम अफीम का सौदा अल्मोड़ा में अफीम बेचने वाले किसी युवक से किया था, बृहस्पतिवार को डिलीवरी देनी थी। 

हाइवे किनारे के ढाबों में खुलेआम बिकती है अफीम
गैंग से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि जनपद में हाइवे किनारों बने ढाबों पर खुलेआम अफीम और डोडे का कारोबार हो रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसे अनदेखा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार कुलवंत का रामपुर रोड पर खाने का ढाबा है। वह और उसका साथी सतपाल हमीद से अफीम लेकर ढाबे में आने वाले ग्राहकों को अफीम बेचते थे, जिसके एवज में उन्हें 20 प्रतिशत का कमीशन मिलता था। हमीद के साथ दो किलो अफीम का सौदा करने वाले फतेह सिंह का भी बाजपुर दोराहे के पास ढाबा है जहां लोगों को यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ ही इन सभी ढाबों पर डोडा बेचे जाने का कारोबार भी जोरों से चल रहा है।  


दो सौ रुपये तोला मुनाफा कमाता है तस्कर
अफीम की खेप के साथ पकड़े गए हमीद ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के गंगापार क्षेत्र से 800 रुपये तोले के हिसाब से अफीम खरीदकर उसे एक हजार रुपये तोले से अपने ग्राहक को बेचता था। इसके लिए उसने रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपने एजेंट भी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed