{"_id":"572257e04f1c1b0a61a92c36","slug":"three-died-in-road-accident-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना कुंडा क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी आशा (50) पत्नी ओम प्रकाश बुधवार देर शाम कुंडा चौराहे पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गई थी। रात करीब आठ बजे गांव के ही अमर सिंह (40) पुत्र छत्र सिंह के साथ साइकिल पर बैठकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना में बाइक सवार समेत तीनों लोग घायल हो गए। सरकारी अस्पताल ले जाने पर आशा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाइक सवार ग्राम गढ़ीनेगी निवासी 18 वर्षीय विपिन पुत्र जगदीश सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इधर ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी डा. राम सिंह पाल (38) पुत्र डालचंद्र, धर्मवीर (30) पुत्र खमानी सिंह तथा 12 वर्षीय रितेश पुत्र भूकन सिंह बुधवार रात ग्राम हमीरपुर थाना सैदनगर जिला रामपुर यूपी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर राजू उर्फ राजकुमार (35) पुत्र लीलाधर मूल रुप से ग्राम रामजीवनपुर गढ़ीनेगी और हाल में वैशाली कालोनी काशीपुर की कार से घर वापस लौट रहे थे।
तभी रात करीब तीन बजे भगतपुर यूपी थाना भगतपुर मोड़ के निकट एकाएक कार बेकाबू होकर नहर में जा पलटी। इस घटना में कार चालक राजू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 12 वर्षीय हितेश की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक राजू अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बच्चों समेत भरे पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है। उधर एक अन्य घटना में ग्राम गूलरगोजी थाना नादेही जसपुर निवासी सचिन कुमार (31) पुत्र सुरजीत सिंह का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सिपाही समेत दो घायल
वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही घायल हो गया। कुंडा थाना में तैनात सिपाही अशोक बिष्ट वाहन चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान दो बाइकों के आपस में भिड़ने के बाद एक बाइक उस पर गिरने से वह घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर एक अन्य दुर्घटना में नारायण नगर कुंडा निवासी महावीर सिंह (36) पुत्र रामस्वरूप घायल हो गया।