{"_id":"591755dc4f1c1b4146850958","slug":"three-dead-after-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन की मौत की बाद बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में तीन की मौत की बाद बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 14 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर पुलिस चेकिंग होते देख भागे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रक खड्ड में पलट गया और चालक ने भी दम तोड़ दिया। युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई। उन्होंने एनएच जाम कर दिया। शासन ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। देर रात तक ग्रामीण एनएच पर ही डटे थे।
विज्ञापन
शनिवार शाम साढ़े छह बजे जसपुर थाना पुलिस का दरोगा और दो सिपाही राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर जसपुर और कुंडा के बीच स्थित बड़ी नहर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार दो युवक जसपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग देख बाइक सवार ने स्पीड बढ़ा दी, जिससे बाइक सामने से आ रहे गेहूं भरे ट्रक की चपेट में आ गई और बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रक बेकाबू होकर खड्ड में पलट गया, जिससे दोनों युवकों और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार युवकों की पहचान इकरार (25) पुत्र इसरार, शफीक (30) पुत्र सरवर हुसैन निवासी ग्राम बाबरखेड़ा (थाना कुंडा) के रूप में हुई तो उनके गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हकीकत पता चलने पर उनमें पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया। ग्रामीण चेकिंग करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि युवक बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने आवाज लगाकर बाइक रोकने के बजाय डंडा लगाकर बाइक को रोकने की कोशिश की। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने जसपुर, काशीपुर, और कुंडा से फोर्स बुला ली। ग्रामीणों की भीड़ ने एनएच पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इस बीच विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल सहित सभी पार्टियों के नेता भी मौके पर पहुंच गए। नेताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को घटना से अवगत कराया। प्रदेश सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। ट्रक देवीदयाल निवासी फरीदपुर (पंजाब) के नाम से पंजीकृत है, लेकिन मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।