फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   threat on Phone to former health minister

पूर्व मंत्री बेहड़ को फोन पर गोली मारने की धमकी

Tue, 19 Jun 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 19 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
threat on Phone to former health minister
बेहड़ - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ को अज्ञात शख्स ने फोन कर गोली मारने की धमकी दे डाली। पूर्व मंत्री को धमकी की सूचना से हरकत में आई पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर इस्तेमाल किए मोबाइल और तोड़ा गया सिम भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में युवक ने धमकी दी थी। इधर, बेहड़ ने एएसपी और सीओ पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी से मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि छोटेलाल हत्याकांड में फरार चल रहा ट्रांसपोर्टर युवकों के साथ था और अंदेशा जताया कि फोन पर आवाज उसकी लग रही थी। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ रविवार की शाम किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट गए थे। इसी बीच अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने गालीगलौज करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दे डाली। बेहड़ ने बताया कि फोन करने वाला शख्स पांच मिनट 12 सेकेंड तक गालीगलौज और गोली मारने की धमकी देता रहा। फोन काटने के बाद भी कई बार फोन किए गए। उन्होंने दूसरी बार फोन रिसीव कर आरोपी को कोतवाली आने को कहने के साथ ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। बताया कि फोन करने वाले दोनों युवक नशे में कोतवाली में पहुंच गए थे। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ छोटेलाल हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी जयदीप शर्मा भी था। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। फोन पर धमकी देने वाले की आवाज पकड़े गए दो युवकों में से किसी की नहीं थी। बेहड़ ने आरोप लगाया कि सोमवार को दिनभर एएसपी और सीओ गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि वे इन लड़कों के खिलाफ तब तक एफआईआर नहीं कराएंगे, जब तक मामला साफ नहीं हो जाता है। वे इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मिलेंगे। 
विज्ञापन


कोट पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ से फोन पर गालीगलौज और जाने से मारने की धमकी देने देने वाले प्रीत विहार के दो युवकों को पकड़ने के साथ ही मोबाइल और धमकी देने के बाद तोड़ा गया सिम बरामद किया गया है। उन्होंने धमकी देने की बात भी कबूली है। यह सब उन्होंने शराब के नशे में किया था। दोनों के साथ और कौन था, इसकी जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी, रुद्रपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed