{"_id":"58693c7c4f1c1b3f7aeeb965","slug":"thirty-first-of-bullets-lasted-rivalry-fights-serious-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्टी फर्स्ट के झगड़े की रंजिश में चली गोलियां, महिला गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थर्टी फर्स्ट के झगड़े की रंजिश में चली गोलियां, महिला गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 दिसंबर की रात को जहां दूधियानगर में हुए बलजीत हत्याकांड ने दहशत पैदा की वहीं 20 घंटे के अंतराल पर रविवार देर रात भदईपुरा में चली गोलियों में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला को हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कद दिया गया है।
विज्ञापन
भदईपुरा वार्ड नंबर 4 में रहने वाले विरमानंद के मकान में तीन किरायेदार रहते हैं। उसके मकान के पीछे ही उसका भांजा लक्की रहता है। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात को क्षेत्र के ही शांति कालोनी में थर्टी फर्स्ट की पार्टी चल रही थी। विरमानंद के भाई राजन और भतीजे लक्की के बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों द्वारा विवाद निपटाने के बाद दोनों अपने घर चले गए। विरमांनद के भाई ठाकुर दास के अनुसार रविवार रात करीब दस बारह लोग विरमानंद के घर में घुसे और राजन को पूछने लगे। राजन के घर पर न होने से मकान में रहने वाली किरायेदार कस्तूरी पत्नी कांता प्रसाद अपने कमरे से नीचे आई तो युवकों में से एक न उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
पास के मकान में रहने वाले किरायेदारों ने घायल कस्तूरी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी देवेंद्र पिंचा और कोतवाल एनएन पंत ने अस्पताल जाकर घायल महिला के परिजनों से पूछताछ की।