{"_id":"574f2bc24f1c1ba409108b6c","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में आए युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उधर मृतक के पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में ससुराल में रह रहा 33 वर्षीय संजू मलिक पुत्र रविंद्र मलिक ने अज्ञात कारणों के चलते लगे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को लटका देख ससुराल में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने सूचना ट्रांजिट कैंप पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और ससुराल में रहकर बिजली का काम करता था। मृतक के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल है, उधर मृतक के पिता व भाई भी पहुंच गए। भाईयों ने ससुरालियों पर भाई की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का भाई उत्तम ने पुलिस को बताया कि संजू मंगलवार को घर आया था और वह ठीकठाक लौट कर आया। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।