फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The woman and the girl in the "friendly"

महिला और युवती में ‘दोस्ताना’

Wed, 06 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 06 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में समलैंगिक संबंधों का पहला मामला सामने आया है। समलैंगिक संबंधों के कारण फरार महिला और युवती को पुलिस ने गजरौला से हिरासत में ले लिया। दोनों को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। जहां से महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया। युवती को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से बीती तीन मई को एक शादीशुदा महिला और एक युवती फरार हो गए। दोनों के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस दोनों की लोकेशन तलाश करते हुए यूपी के गजरौला पहुंच गई। वहां से महिला और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर भागने का कारण जानने की कोशिश की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में दोनों एक दूसरे से अलग रहने पर जान देने की बात करने लगीं। दोनों के समलैंगिक संबंधों की जानकारी पर पुलिस ने उन्हें एसडीएम की अदालत में पेश किया। जहां से महिला को उसके पति के हवाले कर दिया गया। जबकि युवती को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने बताया कि दोनों को गजरौला से बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि युवती को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed