{"_id":"580d0abd4f1c1bc24dbc1fc1","slug":"the-two-brothers-went-on-plowing-brother-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोतने को लेकर दो भाई भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत जोतने को लेकर दो भाई भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खेत जोतने को लेकर दो सगे भाई भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठ डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को खैराना गांव के सुरेश कुमार पुत्र बूटा राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपना खेत जोतने गया था। इसी बीच गांव के ही उसके सगे भाई ने नौ-दस लोगों के साथ उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव को आई पत्नी जसविंदर कौर के सिर पर भी लाठी से वार कर किया गया। हमलावर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया।
डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रुद्रपुर रैफर कर दिया। इधर, दूसरे पक्ष के रमेश कुमार ने भी पुलिस को तहरीर देकर सुरेश और आठ अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कहा कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि दोनों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ 147, 148, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।