फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The property dealer's heart turns out to be a mastermind of robbery attempt

प्रॉपर्टी डीलर का साला ही निकला डकैती के प्रयास का मास्टर माइंड 

Tue, 15 Jan 2019 12:26 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
The property dealer's heart turns out to be a mastermind of robbery attempt
पुलिस की हिरासत में प्रार्प्टी डीलर के घर डकैती का प्रयास करने वाले बदमाश, साथ में बरामद तमंचे।  - फोटो : amar ujala

पांच दिन पूर्व बिगवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रोहित उर्फ सरबजीत के घर में डकैती का प्रयास करने वाले पांच डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर के साले ने ही उसके घर में सात करोड़ रुपये होने की सूचना पर डकैती की साजिश रची थी। डकैती में शामिल फरार पांच डकैतों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने टीम को ढाई हजार और एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने डेढ़ हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली में सोमवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और एएसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की रात को बिगवाड़ा स्थित रॉयल रेंजीडेंसी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रोहित उर्फ सरबजीत सिंह के घर डकैती का प्रयास किया गया था। असफल होने पर डकैत रोहित को गोली मारकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


रोहित के साले मनिंदर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस और एसओजी को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया। पुलिस टीम ने रविवार देर रात मॉडल कॉलोनी के पास से डकैती में शामिल महुनागर थाना मिलक जिला रामपुर यूपी निवासी मुजसिम, हसनपुर थाना भोट जिला रामपुर यूपी निवासी नसीरा, आसरा कॉलोनी डुंगरपुर थाना गंज जिला रामपुर यूपी निवासी आजम, चंदनगढ़ थाना निदेशपुर निवासी बलिहार सिंह उर्फ लाडी और राजेंद्र सिंह उर्फ हरिराम उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया। उक्त लोगों के पास से तीन तमंचे और सात कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित के साले गुरदीप सिंह को रोहित के घर में सात करोड़ रुपये होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसने ही डकैती की साजिश रची। साथ ही थाना मिलकखानम रामपुर यूपी निवासी सीन उर्फ यासीन, साजेब, हसनपुर थाना भोट रामपुर यूपी निवासी शरीफ, दिनेशपुर निवासी गुरदीप और स्वार रामपुर यूपी निवासी भूरा भी उनके साथ डकैती में शामिल थे।

फरार डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दबिश जारी है। उन्होंने बताया कि नसीरा और राजेंद्र हिस्ट्रीशीटर हैं और दोनों नाम बदलकर क्षेत्र में रह रहे थे। अन्य बदमाशों का भी पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के अन्य धाराएं भी केस में बढ़ाई गई हैं। 

टीम में ये रहे शामिल 
कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, जगदीश ढकरियाल, एसआई ओम प्रकाश, मुकेश मिश्रा, नीमा बोरा, प्रकाश बिष्ट, जसविंदर सिंह, कांस्टेबल गणेश पांडे, प्रताप सिंह, चंद्रशेखर टाकुली, अजीम खान, रमेश चंद्र, अजय रावत, एसओजी प्रभारी उमेश मलिक, एएसआई प्रकाश भगत, कांस्टेबल अब्दुल मलिक, मोहम्मद यामीन और संतोष रावत शामिल रहे। 


10 दिन पहले बिजली मीटर जांच के नाम पर घर में पहुंचे थे डकैत 
प्रॉपर्टी डीलर रोहित के घर में डकैती डालने की साजिश काफी पहले ही डकैतों ने तैयार कर ली थी। इसके लिए करीब 10 दिन पूर्व नसीरा और मुजसिम ने बिजली का मीटर चेक करने के बहाने रोहित के घर पहुंचकर रेकी भी की जबकि बलिहार, राजेंद्र, गुरदीप, साजेब और शरीफ घर के बाहर रोहित पर नजर रखे हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed