{"_id":"5ca65066bdec22144b7f0448","slug":"the-murder-of-the-young-man-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका
Fri, 05 Apr 2019 12:13 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
गंगापुर स्थित मृतक के आवास पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास ही मृतक की स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में रहने वाला राणा प्रताप सिंह (35) पुत्र सुरेंद्रनाथ सिंह पत्नी अल्पना सिंह और 10 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। उसके माता-पिता गंगापुर गांव में ही रहकर खेती करते हैं। होली के दिन से राणा प्रताप की पत्नी अल्पना बेटे को लेकर मायके देवरिया (किच्छा) गई हुई है। राणा प्रताप रात में खाना खाने अपने माता पिता के घर गंगापुर जाता था।
बीते बुधवार की दोपहर को राणा प्रताप अपने पिता के घर पहुंचा था और शाम को दोस्त गोविंद नेगी के घर पर खाना खाने के लिए जाने की बात कहकर स्कूटी से निकला था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने गंगापुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने शव की शिनाख्त अपने बेटे राणा प्रताप के रूप में की। शव के पास ही स्कूटी भी पड़ी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने पुलिस के आला अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली और परिवार को ढाढ़स बंधाया। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सिर और गले पर सात वार, बोरे में बंद था शव
रुद्रपुर। मृतक राणा प्रताप के सिर और हाथ पर धारदार हथियार से सात वार किए गए हैं और हत्या करने के बाद मृतक के हाथ-पैर बांधकर शव को बोरे में बंद किया गया है। इससे पुलिस इस बात का अंदेशा लगा रही है कि राणा प्रताप की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को गंगापुर रोड पर फेंका गया है। झाड़ियों में फेंकने के दौरान आधा शव बोरे से बाहर से निकल गया। इससे लोगों की नजर शव पर पड़ी।
गंगापुर में मिले युवक के शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि हो रही है। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी।
डीएनए सैंपल लिया
रुद्रपुर। राणाप्रताप की मौत के साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि शव का डीएनए सैंपल भी लिया गया है।
परिजनों को नहीं पता, काम क्या करता था बेटा
रुद्रपुर। मृतक राणा प्रताप क्या काम करता था, इसकी जानकारी उसके परिजनों को भी नहीं है। मृतक के पिता के अनुसार अपने मकान में उसने किरायेदार रखे थे और किराये से ही अपना घर चलाता था। इधर, क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना था कि मृतक ब्याज पर रुपये देता था। वहीं कुछ और लोगों का कहना है कि वह सिडकुल की फैक्ट्रियों में पार्टनरशिप में लेबर सप्लाई का काम करता था।