{"_id":"b7e69de405fadd7f5fb2f3435ddc89f2","slug":"the-investigation-proved-false-accusation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गलत साबित हुए आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में गलत साबित हुए आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Sat, 30 May 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
युवती की शादी कराने के मामले में शौर्य स्क्वाइड टीम ने जांच पड़ताल की। जांच में आरोप गलत साबित हुए। पिता ने पुत्री को नाबालिग बताया था।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी कुंवर पाल अपनी पत्नी कलावती और पुत्री आंचल को छोड़कर बीस साल से अपने जीजा के घर यूपी के गांव मंसूरपुर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में रहने लगा। इस दौरान कलावती मानसिक रुप से ग्रस्त हो गई। इस पर मोहल्ले वासियों ने आंचल की शादी उसके मामा मामी की देखरेख में गांव ढकिया काशीपुर निवासी युवक से तय कर दी। शादी की तिथि 2 जून हैं। 29 मई को युवती के पिता कुंवरपाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मोहल्लेवासियों समेत अन्य लोगों पर नाबालिग पुत्री को बेचने का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को शौर्य स्क्वायड टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। टीम ने पिता के आरोपों को निराधार बताया है। टीम में विजय, गोविंद, मनोज, कंचन चौधरी आदि थे।
विज्ञापन