{"_id":"57341ccd4f1c1b9141919e92","slug":"the-hostages-innocent-of-gulrbhoj-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरभोज से अपहृत मासूम अंश की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूलरभोज से अपहृत मासूम अंश की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
अंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलरभोज से तीन मई की देर शाम को अपहृत हुए तीन वर्षीय अंश की पिता रजनीश के सगे मामा रमेश और उसके बेटे रवि ने हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने यूपी के रामपुर क्षेत्र के स्वार से अंश का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या में लिप्त मामा, उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने अंश का अपहरण तीन मई की शाम को किया था। आरोपी रमेश की छोटी बहन की छह बेटियां हैं। रमेश अपनी बहन को अंश को गोद देना चाहता था। लेकिन हड़बड़ी में एक्सपायरी डेट की नींद की गोलियां खिलाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
गूलरभोज में तीन मई की शाम को एक शादी की सालगिरह समारोह के दौरान अंश लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार
आरोपी रमेश और उसका बेटा रवि साइकिल से ही मासूम अंश को रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में गांव गिजपुरी ले गए। जब अंश ने रोना और चिल्लाना शुरू किया तो रमेश ने उसे एक्सपायरी डेट की नींद की गोलियां खिला दी। इसके बाद अंश की अगले दिन चार मई की सुबह हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आरोपियों ने बताया कि कुछ देर बाद ही अंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंश की मौत के बाद आरोपियों ने पास के ही खेत में शव को दफना दिया। बाद में जब रमेश की पत्नी घर लौटी तो उन्होंने उसे भी घटना की जानकारी से अंजान रखा। मामला अखबारों में आने पर दोनों आरोपी पिता पुत्रों की बेचैनी बढ़ गई। आखिर में दोनों ने यह रणनीति बनाई कि अंश के पिता से लाखों रुपये वसूले जाएं और फिर यहां से फरार हो जाएं। इसी के चलते 10 मई मंगलवार को आरोपियों ने फोन पर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी।
फोन आने के बाद एएसपी पंकज भट्ट मामले की जांच में जुट गए थे। उन्होंने मोबाइल कॉल के जरिए ही आरोपियों को चंद घंटों में दबोच लिया और मौके से अंश का शव भी बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर पुलिस ने गूलरभोज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ में जुुटी है। पुलिस ने आरोपी रमेश की पत्नी कैलाशो को भी हिरासत में ले लिया है।
एएसपी भट्ट ने चंद घंटों में खोल दिया केस
गूलरभोज से अपहृत मासूम अंश अपहरण की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने एएसपी पंकज भट्ट को महज दस घंटे पहले ही सौंपी थी। अंश के दादा के मोबाइल पर फिरौती के लिए फोन आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। फोन की सर्विलांस से लोकेशन तलाशते ही एएसपी पंकज भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्वार में छापा मार दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ घंटे तक रामपुर के स्वार क्षेत्र में अपनी टीम के साथ ताबड़तोड़ दबिश देने के बाद आखिरकार मंगलवार देर रात को ही एएसपी भट्ट को सफलता मिल गई। उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ में इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया।
मासूम के शव को देख भावुक हुए एएसपी भट्ट
रामपुर के स्वार क्षेत्र से जब हत्यारोपियों को साथ लेकर गए एएसपी पंकज भट्ट मासूम के शव को देखकर भावुक हो गए। बच्चे को बेरहमी से दफनाया गया था। बाद भी मौके पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी पहुंचे। उन्होंने भी घटना स्थल का मुआयना किया।