{"_id":"fe8c47f8543c3f20c6f9c7f403949b93","slug":"the-groom-had-a-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस करते-करते दूल्हे को पड़ा दौरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस करते-करते दूल्हे को पड़ा दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर डांस-डांस करते दौरा पड़ने से दूल्हे की मौत हो गई। खबर मिलते ही दूल्हा और दुल्हन के परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन रविवार को सुबह बारात लेकर जाने की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान हीरा सिंह के अनुसार शनिवार को देर रात गांव बन्नाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय गौतम पुत्र रामविलास की शादी से एक दिन पहले घर में मंढा शादी समारोह का आयोजन किया गया था। घर के आंगन में डीजे पर परिजन नाच रहे थे इस दौरान दूल्हा गौतम भी मस्ती में होकर डीजे पर पहुंचकर डांस करने लगा।
विज्ञापन
कुछ देर में गौतम अचानक डीजे पर गिरकर बेहोश हो गया। उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतम की बारात रविवार को सुबह गांव रेहटा में जानी थी।
विज्ञापन