फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The election campaign attacked the student group

चुनाव प्रचार को आए छात्र गुट पर हमला

Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The election campaign attacked the student group
कार - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी का प्रचार करने आए एबीवीपी के प्रांत प्रमुख चन्द्र प्रकाश तिवारी और उनके समर्थकों की कार पर गोकुलनगर के पास विरोधी गुट के समर्थकों ने हमला बोल दिया। हमले में दो कारों के शीशे तोड़े दिए गए। देर रात दलीप सिंह मेहरा, सागर चुफाल और उनके 20-25 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली में चन्द्रप्रकाश तिवारी निवासी जगदंबा नगर हल्द्वानी ने दी तहरीर में बताया कि वे अपनी सेंट्रो कार संख्या यूके 04ए 6465 से अपने तीन साथियों के साथ चुनाव प्रचार के लिए गोकुलनगर आया था। प्रचार करके वह वापस लौट रहा था कि शांतिपुरी की ओर से 20-25 लोग मोटर साइकिलों, स्कूटी व स्विफ्ट कार पर सवार होकर हाथों में लाठी डंडे आदि लेकर आए और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी में शराब की पेटी रख दी। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए। भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


तोड़फोड़ करते समय कह रहे थे कि अगर नीरज मेहरा के खिलाफ गए तो अंजाम ठीक नहीं होगा। बताया कि ये लोग आपस में दलीप सिंह मेहरा व सागर चुफाल का नाम ले रहे थे। पुलिस ने दलीप सिंह मेहरा और सागर चुफाल व 20-25 अन्य समर्थकों के खिलाफ धारा 147, 148, 323 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की सीओ से नोकझोंक
कोतवाली पहुंचे छात्रों की सीओ हरीश मेहरा से नोकझोंक हो गई। छात्रों का आरोप था कि जिस समय घटना हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावरों को मौके पर नहीं पकड़ा। आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज करने में देर की गई। इधर छात्रों से विवाद होने के बाद सीओ मेहरा ने मुकदमा दर्ज करवाया तो कुछ देर बाद विधायक राजेश शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट भी पहुंच गए। देर रात तक छात्र कोतवाली में हमलावरों की अभी गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक के साथ कोतवाली में डटे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed