फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The death of two students from falling into the pit

गड्ढे में गिरने से दो छात्राओं की मौत

Thu, 05 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा Updated Thu, 05 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The death of two students from falling into the pit

रतनपुर चंद कालोनी में पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि खेलते-खेलते एक किशोरी फिसलकर गड्ढे में गिर गई, जबकि दूसरी उसे बचाने के प्रयास में डूबी। किशोरियों की मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रतनपुर चंद कालोनी के दर्जनभर बच्चे बृहस्पतिवार को दिन में होली खेल रहे थे। वहीं पर मकान में मिट्टी भरान के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा था। बच्चों को पता नहीं था कि उनके घर के पास पानी से भरा इतना बड़ा गड्ढा है। उसके आसपास कालोनी के बच्चों के साथ होली खेलने के दौरान फिसलने से दो किशोरियां रतनपुर कालोनी निवासी दिव्या चंद (13) पुत्री लक्ष्मण चंद और मनीषा धामी (12) पुत्री राजेंद्र सिंह धामी गड्ढे में गिर गईं। दोनों किशोरियों के डूबने पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे और बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सिटी कांवेंट स्कूल में क्रमश: आठवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दिव्या के पिता लक्ष्मण चंद महर रेजीमेंट में राजस्थान, श्रीगंगानगर में तैनात हैं। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बाद में परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed