{"_id":"562fc2fc8b7b0c5d50aa43e3a4082187","slug":"the-back-of-the-restaurant-and-then-beat-urination-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के पीछे लघुशंका की तो पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे के पीछे लघुशंका की तो पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 03 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला में ढाबे के पीछे लघुशंका करने पर ढाबा स्वामी दो भाइयों ने युवक को धारदार हथियारों से पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी उज्ज्वल घोष (26) पुत्र निभई घोष सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन बीते कुछ माह से वह नगला बाईपास रोड पर संतोष की टायर की दुकान में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह दुकान में ही था। इसी बीच वह कुछ दूरी पर जाकर फौजी ढाबे के पीछे लघुशंका करने लगा। यह देख फौजी ढाबा के स्वामी दो सगे भाई रतन सिंह और लक्ष्मण सिंह ने उससे गालीगलौज कर दी। जिसका उज्ज्वल ने विरोध किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडों के साथ ही चाकू से प्रहार कर दिया। इससे उज्ज्वल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उज्ज्वल को इलाज के लिए पंतनगर स्थित प्राथमिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह उज्ज्वल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की तहरीर पर हत्या के आरोपी दोनाें भाइयों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच एसएसआई प्रदीप चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन