फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smuggler caught with six kg of charas

छह किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

Thu, 09 Nov 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Thu, 09 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with six kg  of charas
खटीमा में पुलिस और एसटीएफ द्वारा पकड़े गए चरस तस्कर के साथ टीम। - फोटो : amar ujala

पुलिस और एसटीएफ ने छह किलो चरस के साथ तस्कर को धर दबोचा। एसएसपी ने टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बुधवार शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नेपाल के बैतड़ी के ग्राम मलौली निवासी देवचंद बनबसा रोड स्थित जुरिया पुल थाना खटीमा क्षेत्र में चरस लेकर आ रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने साढ़े तीन बजे पैदल आ रहे एक युवक को रोका और उसके थैले की तलाशी ली तो छह किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डॉ. दाते ने बताया कि अभियुक्त नेपाल के विभिन्न गांव से चरस खरीदकर स्थानीय तस्करों को बेचता था। कहा कि पुलिस चरस के साथ ही स्मैक, शराब, अफीम आदि नशीले पदार्थ बेचने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


टीम में सीओ बीएल मधवाल, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, एसएसआई जगदीश ढकरियाल, एसआई दीपक कौशिक, मोहम्मद नासिर, तपेंद्र जोशी, कैलाश सिंह, एसटीएफ के उपनिरीक्षक केपी टम्टा, महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed