फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Six Huts caught Fire

आग की भेंट चढ़ी छह झोपड़ियां

Mon, 12 Mar 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 12 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six Huts caught Fire
आग से जला सामान देखते पीड़ित परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम इंदरपुर में शार्ट सर्किट से तीन मजदूरों की आधा दर्जन झोपड़ियां जल गईं। आग की चपेट में आकर एक बकरी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। एक गाय और दो कटरी आग से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर इंदरपुर निवासी राधेश्याम, नारायण और अक्षय लाल मजदूरी के लिए गए थे। इसी दौरान लोगों ने राधेश्याम के घर से धुआं निकलते देखा और शोर मचाया। जब तक ग्रामीण उनके घर तक पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते उसने नारायण, गीता, अक्षय लाल की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर दमकल वाहन पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


तब तक घरों में रखा सारा राशन, बर्तन, पलंग, कुर्सी, सिलाई मशीन, जेवर, टीवी जलकर खाक हो गया। अक्षय लाल के घर में रखी 20 हजार की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग में राधेश्याम की झोपड़ी में बंधी बकरी और उसके दो बच्चे मर गए जबकि गाय, दो कटरी झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार गोपाल राम आर्या, पटवारी विनोद व कानूनगो सतीश कुमार ने मौका मुआयना कर नुकसान की जानकारी ली। वहीं, ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्री के दहेज का सामान भी जल गया
अक्षय लाल की पुत्री लक्ष्मी की शादी अप्रैल में होनी थी उसके लिए अक्षय लाल दहेज का सामान जुटा रहा था। उसने एलसीडी, बेड, बर्तन सहित लगभग 50 हजार का जेवर खरीद लिया था। साथ ही पुत्री के लिए कपड़े व अन्य सामान भी कर्ज लेकर खरीदे थे। अचानक हुए हादसे में सभी सामान जलकर नष्ट होने से उसके ऊपर कर्ज और पुत्री की शादी का भार आ पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed