फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seized two fake hospital

दो फर्जी अस्पताल सीज 

Thu, 14 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Seized two fake hospital
सीज - फोटो : Amar Ujala

डीएम के निर्देश पर एसडीएम पीएस राणा, सीएमएस डा. वीके तिलारा ने स्वास्थ्य और राजस्व टीम के साथ बाजपुर दोराहा चौक और केलाखेड़ा के दो अस्पतालों पर छापेमारी की। एसडीएम ने फर्जी तरीके से चल रहे दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया। बीडी हास्पिटल नाम से दोनों अस्पतालों को एक ही व्यक्ति संचालित कर रहा था। 

विज्ञापन

 
गांव बाजपुर निवासी अहमद नवी ने 18 जनवरी को डीएम, सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर बाजपुर दोराहा चौक स्थित बीडी हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र को बिना डिग्री के डाक्टरों से संचालित करने, प्रसव, आपरेशन इत्यादि करने का आरोप लगाया था। इस पर सीएमएस डा. वीके तिलारा को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के बाद संचालक कर्ता से शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां मांगी गईं, जिसे संचालक कर्ता उपलब्ध नहीं करा सके। 
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम राणा, सीएमएस डा. तिलारा, नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, नायब नाजिर मोहम्मद उमर, पटवारी नरेंद्र कुमार, अकरम आदि ने संयुक्त टीम के साथ दोराहा और केलाखेड़ा में सरकड़ी रोड पर बीडी हास्पिटल के नाम से चल रहे दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया। टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर कर दिया। गंभीर मरीज को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद संचालक कर्ता मुनब्बर अली के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट डीएम को दे दी गई है। इधर संचालक कर्ता मुनब्बर अली ने कहा कि द्वेष और राजनैतिक भावना के तहत उनके अस्पताल को सीज किया गया है। 

   
क्षेत्र में फर्जी तरीके से चल रहे कई अस्पताल 
नागरिकों ने बाजपुर, दोराहा, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, बेरिया दौलत, बन्नाखेड़ा, बरहैनी सहित अन्य ग्रामों में भी कई अस्पताल फर्जी तरीके से चलाने का आरोप लगाया है। लेकिन चिकित्सा विभाग सबकुछ जानते हुए भी अनजान बना है। सीएमएस डा. वीके तिलारा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed