{"_id":"5a2440394f1c1bc1678bf747","slug":"security-guards-beaten-and-guns-and-cartridges-were-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्डों को पीटा, बंदूक और कारतूस लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा गार्डों को पीटा, बंदूक और कारतूस लूटे
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी,बरामद बंदूक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर रोड स्थित सामिआ लेक सिटी में गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। विवाद शांत होने के बाद दस लोग लाठी-डंडे लेकर लेकसिटी आ धमके। उन्होंने गेट और दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गार्डों को पीटा। हमलावर गार्ड की दोनाली बंदूक और कारतूस लूट ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जेे से लूटी गई बंदूक और कारतूस बरामद कर लिया है। सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड की काशीपुर रोड स्थित दानपुर में रुद्रपुर लेक सिटी परियोजना है। शनिवार शाम यहां गेट के सामने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर वहां रहने वाले परवेज का तीन युवकों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड धर्म सिंह निवासी ग्राम नानकार थाना शहजाद नगर (रामपुर) ने बताया कि 20 मिनट बाद करीब दस लोग जीप में सवार होकर गेट पर पहुंच गए। उन्होंने गेट पर लगे बैरियर पर आकर परवेज के बारे में मालुमात की और अंदर घुसने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गेट पर बने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने कार्यालय में रखी घड़ी, कुर्सियां तोड़ डालीं। विरोध करने पर उन्होंने गार्ड की भी जमकर पिटाई लगाई। शोरगुल होने पर वहां पहुंचे सुरक्षा गार्ड ओमप्रकाश और गेट
सुपरवाइजर दिनेश के साथ भी मारपीट की गई।
आरोपी उसकी दोनाली लाइसेंसी बंदूक और छह कारतूस लेकर फरार हो गए। मारपीट और बंदूक लूटने की घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, मारपीट और बंदूक लूटने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और स्वतंत्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश की। धर्म सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इधर, एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर मुख्य आरोपी प्रदीप बानी निवासी नवाबगंज बिलासपुर और उसके साथी सूरज उर्फ भीम सिंह निवासी पहाड़ी चंदेला बिलासपुर को काशीपुर रोड स्थित वनविभाग के बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर गन्ने के खेत में छुपाई गई दोनाली बंदूक और कारतूस बरामद कर लिए हैं। घटना में प्रयुक्त जीप (यूपी82ए 1659) को भी जब्त कर ली है। आरोपियों से उनके साथियों के नाम मालूम किए गए जा रहे हैं, जो नाम प्रकाश में आएंगे, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
हमलावरों में छात्र नेता भी शामिल
सामिआ लेक सिटी के गेट पर हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उसी के आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंची। बताया जा रहा है कि एक आरोपी रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद आरोपियों की पैरवी के लिए कुछ लोग भी कोतवाली पहुंचे, मगर पुलिस ने रियायत नहीं दी।
पुलिस ने कॉलोनी में किया सत्यापन
सामिआ लेक सिटी में वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया। काफी संख्या में एकत्र पुलिस कर्मियों ने कॉलोनी स्थित घरों में जाकर वहां रहने वालों का भी सत्यापन किया। इस दौरान कोतवाल भी मौजूद रहे।
दूधवाले के साथ नहीं की मारपीट
हमलावरों ने गार्ड से पूर्व में झगड़ने वाले को बुलाने को कहा था, लेकिन गार्ड के इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट, तोड़फोड़ और बंदूक लूट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि घटना के समय गेट से दूध वाला गुजर रहा था। हमलावरों ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की। वे केवल गार्डों से मारपीट कर कुर्सियां तोड़ते नजर आए रहे थे।
डकैती के बजाए लगी लूट की धारा
किसी वारदात में चार आरोपियों से अधिक के शामिल होने पर पुलिस डकैती का मुकदमा दर्ज करती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे को लेेकर अधिकारियों में माथापच्ची चलती रही। इसके बाद एसएसपी के समक्ष पूरा मामला रखा गया। एसएसपी के निर्देश के बाद लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि चूंकि झगड़े के बाद आरोपी दोबारा झगड़ा करने के मकसद से पहुंचे थे। बंदूक और कारतूस लूट की घटना योजनाबद्ध तरीके से नहीं थी। लिहाजा आरोपियों पर डकैती नहीं लूट की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन