फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Section 144 applies to Nanakmatta

नानकमत्ता में धारा 144 लागू

Mon, 22 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Mon, 22 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

एसडीएम ने नानकमत्ता थाना क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी है, जिसमें एसडीएम ने क्षेत्र में बिना अनुमति के बैठक, प्रदर्शन, के साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित न होने का आदेश दिया है। कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पूर्व रिसीवर की गिरफ्तारी से उपजे आक्रोश एवं डेरा कारसेवा को लेकर तराई महासभा द्वारा धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। ढाई सेक्शन पीएसी, त्वरित कार्यवाही बल के साथ ही रिजर्व पुलिस के जवानों ने थाने में मोर्चा संभाल रखा है। अपर पुलिस अधीक्षक टीडी वैला, सीओ उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम भगत सिंह फोनिया दिन भर थाने में डटे रहे।
विज्ञापन


एलआईयू के साथ ही एसआईयू से क्षेत्र की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। कारसेवा को लेकर तराई महासभा द्वारा बैठक, प्रदर्शन एवं गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पूर्व रिसीवर ज्ञानी स्वर्ण सिंह की गिरफ्तारी से तनाव को नियंत्रण में रखने के लिए एसडीएम फोनिया ने थाना क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed