फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scorpio standing of the procession entered the truck, killing two

खड़े ट्रक में घुसी बारातियों की स्कार्पियो, दो की मौत

Tue, 17 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Scorpio standing of the procession entered the truck, killing two
कैमरी में उदयपुर गांव के पास सोमवार को बारातियों से भरी स्कार्पियो अगला टायर फटने से एक खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें दूल्हे के मामा फुटकुआं हल्द्वानी निवासी रिटायर्ड फौजी जीवन सिंह बिष्ट (50) और बदायूं निवासी एक महिला की मौत हो गई जबकि  हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमांत पदमानगर कालोनी डिबडिबा निवासी रमेश सिंह की बारात रविवार को बदायूं जिले के दातागंज गांव में गई थी। सोमवार की दोपहर बारात की वापसी हो रही थी। दूल्हे का मामा रिटायर्ड फौजी जीवन सिंह बिष्ट (50) निवासी फुटकुआं  हल्द्वानी अपनी स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। वे खुद ही गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ बदायूं के कस्बा बिल्सी निवासी रेनू (25), भाई अतुल सिंह की पत्नी कविता सिंह, चाचा सुभाष सिंह, पांच वर्षीय प्रिया और चार वर्षीय निधि और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन

जब कार बिलासपुर रोड स्थित उदयपुर गांव के पास पहुंची तभी उसका अगला दाहिना टायर फट गया। इसके कारण अनियंत्रित कार रोड किनारे खड़े रेत से भरे एक ट्रक में घुस गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को कार से निकालने लगे। इस दौरान जीवन सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रेनू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को लोगोें ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घास छील रही ग्राम उदयपुर निवासी मंगू लाल की पत्नी नथिया और एक बालक भी कार के टुकडे़ लगने से घायल हो गए। केमरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक को भी तलाश किया, मगर वह नहीं मिला। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मामले की कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed