फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sarraf 22 grams recovered from the house of businessman

सर्राफ व्यापारी के घर से 22 ग्राम सोना बरामद

Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sarraf 22 grams recovered from the house of businessman
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

ज्वैलर्स के यहां पड़ी डकैती का सोना खरीदने वाले सर्राफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर से 22 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


नौ माह पूर्व न्यू पंजाब फैंसी के यहां दिनदहाड़े पड़ी एक करोड़ की डकैती में लूटा गया सोना खरीदने वाले नामजद सर्राफा व्यापारी संदीप वार्ष्णेय पुत्र हरीओम वार्ष्णेय निवासी पुराना बाजार बहदोई जिला संभल को पुलिस ने अदालत से रिमांड पर लिया। अभियुक्त ने नौ नवंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त के घर से  खरीदा गया 22 ग्राम का सोने का हार और कान के झुमके बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त को धारा 397, 395 के साथ ही माल बरामदगी की धारा 412 के तहत न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 मार्च को हथियार बंद डकैतों ने दिनदहाड़े ज्वैलर्स के घर में डकैती डाली थी। इसमें नामजद दस अभियुक्तों में से आठ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी हैं। डकैती कांड का मुख्य अभियुक्त गुलजारी लाल उर्फ पंडित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed