{"_id":"13f30de6a86e4263a36352a919c614cc","slug":"rural-hunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरा जलाशय में अवैध शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिपुरा जलाशय में अवैध शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गूलरभोज
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरा जलाशय में सैकड़ों ग्रामीणों ने अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर दिया, जिससे ठेकेदार को लाखों का नुकसान हुआ है। ठेकेदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हरिपुरा और बौर जलाशय में ए एंड एस कंपनी का मत्स्य आखेट का ठेका है। कंपनी के प्रतिनिधि बदरुल्ला खान ने बताया कि उन्होंने डैम को 78 लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से पिछले वर्ष से पांच साल के लिए ठेके पर लिया है। इस राशि पर दस प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ोतरी भी होती है। इस वर्ष यह 85.8 लाख का है। ठेका कंपनी का होने के बाद भी ग्रामीण तीन बार डैम में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से हजाराें क्विंटल मछली का अवैध रूप से शिकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी हरिपुरा जलाशय में तिलपुरी के अजगरा सलूस के पास ग्राम मरघटाई, भट्भोज लच्छी, तिलपुरी सहित बेरिया से सैकड़ाें ग्रामीण डैम में मछली के शिकार को टूट पड़े। ठेकेदार के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को लगभग दस क्विंटल मछली का शिकार किया है। मना करने पर भी नहीं मान रहे हैं। उनके शिकार से कंपनी को लगभग दस लाख की चपत लग चुकी है।
विज्ञापन