फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rogues on  the farm of Congressman

कांग्रेसी नेता के फार्म पर बदमाशों का धावा

Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 rogues on  the farm of Congressman
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेसी नेता चौधरी अमरजीत सिंह के आवास पर बदमाशों ने उनके तीन नौकरों को बंधक बनाकर घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। अंदर जाने में असफल रहने पर बदमाश फरार हो गये। घटना के बाद परिजनों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


पिपलिया मोड़ से कुछ आगे कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह का फार्म व आवास है।  शुक्रवार रात को उनके फार्म पर उनके पिता चौधरी सतेंद्र सिंह, भाई राघवेंद्र सिंह व चाचा रविन्द्र सिंह थे। अमरजीत सिंह ने बताया कि रात लगभग 12 बजे किसी वाहन पर सवार होकर पांच हथियारबंद बदमाश फार्म के प्रांगण में आये और बाहर सो रहे नौकरों को कहा कि क्या राजू घर पर है हम उनके रिश्तेदार हैं। नौकरों द्वारा मालिक को बुलाने पर आनाकानी करने पर एक बदमाश ने उन्हें चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने नौकर सुभाष, सीताराम और रामपाल को तो बाहर बनी रसोई में बंद कर दिया जबकि कल्लू नामके नौकर को मारपीट कर चरी के खेत में फेंक दिया। रसोई में बंद नौकरों से घर की जानकारी जुटाने लगे। बाद में बदमाश घर की छत पर जाकर घर के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक अंदर जाने की कोशिश में विफल होने के बाद बदमाश फरार हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद जागने पर सतेंद्र सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलभटटा थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी मय फोर्स फार्म पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के खुलासे के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि घटना के बाद परिजन दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed