फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways bus crushes bicycle rider

रोडवेज बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 04 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushes bicycle rider
मृतक मदन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

साइकिल से घर लौट रहे पूर्व सैनिक को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से चालक फरार है।

विज्ञापन


कुटरी निवासी पूर्व सैनिक मदन सिंह (48) पुत्र केशर सिंह साइकिल से चकरपुर बाजार से लौट रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटरी के पास टनकपुर से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (यूके07पीए1368) ने उसे टक्कर मार दी। घायल को आनन-फानन में नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed