फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Krishna Industries seal on putting Chemical water in Gadri

‘गडरी’ में केमिकल युक्त पानी  डालने पर कृष्णा इंडस्ट्रीज सील

Fri, 08 Dec 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 08 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Krishna Industries seal on putting Chemical water in Gadri
बाजपुर बेरिया दौलत रोड स्थित फैक्ट्री को सीज करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

एसिड युक्त पानी नदी में डालने सहित अन्य खामियां मिलने पर बेरिया दौलत रोड स्थित कृष्णा केमिकल्स इंडस्ट्रीज को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम पीएस राणा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम के निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में अनियमितताएं मिलने पर की गई। फैक्ट्री की चिमनी भी टूटी मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि बिना ट्रीटमेंट प्लांट लगाए फैक्ट्री का संचालन नहीं होगा। 

विज्ञापन


एसडीएम पीएस राणा ने एक शिकायत पर शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह, जेई आरएस कंडारी सहित अधिकारियों की टीम के साथ कृष्णा केमिकल इंडस्ट्रीज की जांच की। एसडीएम ने बताया कि फैक्ट्री में ट्रीटमेंट प्लांट नहीं मिला, चिमनी टूटी मिली इसके अलावा अन्य कई खामियां मिलीं। 
विज्ञापन


फैक्ट्री से एसिडयुक्त पानी गडरी नदी में डाला जा रहा था। इस पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। गडरी नदी पुल निर्माण करने में लगे लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने भी गडरी नदी में नीले रंग का पानी आने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों की भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से नदी में डाला जा रहा एसिड युक्त पानी जीव-जंतुओं के लिए घातक है। इस पानी में दो से तीन पीएच मात्रा में एसिड है। बताया कि गडरी नदी में प्रदूषित पानी आने की पिछले दिनों एसडीएम से शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed