फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   recovery from 75 conductors of Rudrapur Depot

रुद्रपुर डिपो के 75 फीसदी परिचालकों से रिकवरी की तैयारी

Sun, 22 Apr 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 22 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
recovery from 75 conductors of Rudrapur Depot
uttarakhand roadways

विज्ञापन
 उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में विशेष श्रेणी के यात्रियों के निशुल्क यात्रा प्रकरण में रुद्रपुर डिपो के करीब 75 फीसदी परिचालक जांच के दायरे में आ गए हैं। मुख्यालय स्तर पर इन परिचालकों से रिकवरी की जा सकती है। रुद्रपुर डिपो से परिवहन मुख्यालय को भेजी गई सूची में इन परिचालकों के नाम और उनकी ओर से सांसद कोटे में टिकटों की सूचना भेजी गई है। 
रोडवेज बसों में यात्रियों के टिकट काटने के एनालॉजिक्स ईबीटीएम सॉफ्टवेयर में बीती 23 मार्च को अपग्रेशन के बाद रुद्रपुर डिपो में करीब 300 वरिष्ठ नागरिकों के टिकट सांसद कोटे में कट गए थे। करीब 20 दिन बाद मामला पकड़ में आया था। रुद्रपुर डिपो से इसकी रिपोर्ट तैयार कर परिवहन मुख्यालय देहरादून को भेजी गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में करीब रुद्रपुर डिपो के करीब 75 फीसदी परिचालकों के नाम शामिल हैं। मामले में परिचालकों से मुख्यालय स्तर पर जल्द पूछताछ हो सकती है। साथ ही जरूरत पड़ने पर रिकवरी भी हो सकती है। इधर, परिचालक स्वयं को निर्दोष मानते हुए मुख्यालय के अधिकारियों को इसका दोषी मान रहे हैं। वर्तमान में रुद्रपुर डिपो में 92 बाह्य स्रोत और 58 संविदा परिचालक तैनात हैं। कार्रवाई होने पर कर्मचारी संगठनों और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  
विज्ञापन


परिचालकों से रिकवरी की तैयारी करना उनके साथ अन्याय है। असली गड़बड़ी अधिकारी स्तर पर हुई है। मुख्यालय से किसी भी परिचालक को सॉफ्टवेयर अपग्रेशन की सूचना नहीं दी गई थी। इसकी रिकवरी अधिकारियों से होनी चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह जीना, प्रदेश अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed