फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Priya' residence and Office Kurki

बिल्डर प्रिया शर्मा के घर और आफिस की कुर्की

Wed, 14 Mar 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 14 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Priya' residence and Office Kurki
प्रिया शर्मा के कार्यालय में कुर्की की कार्यवाही के दौरान ट्रक में सामान भरते मजदूर। - फोटो : Amar Ujala
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में आरोपी बनी एलाइड इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा के हल्द्वानी स्थित आवास और रुद्रपुर स्थित कार्यालय को कुर्क किया। इधर, सुधीर चावला के पिता द्वारा उसे संपत्ति से बेदखल करने का प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस बेदखली मामले की जांच कर रही है। सुधीर के बेदखल ना होने की स्थिति में पुलिस उसकी संपत्ति को भी कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 मंगलवार को रुद्रपुर में जांच अधिकारी और सीओ काशीपुर राजेश भट्ट के नेतृत्व में सुबह 12.45 से कुर्की प्रक्रिया शुरू की गई। जबकि हल्द्वानी में दिनेशपुर थाना प्रभारी डीआर वर्मा के नेतृत्व में प्रिया के आवास की कुर्की की गई। बता दें कि एलाइड इंफ्रा के निदेशक सुधीर चावला के खिलाफ भी पुलिस ने कोर्ट से कुर्की के आदेश लिए थे। 
विज्ञापन


सवा घंटे बाद आफिस में दाखिल हो पाई पुलिस
रुद्रपुर में प्रिया शर्मा के काशीपुर रोड स्थित कार्यालय पर 12.45 पर जब टीम पहुंची तो आफिस के मेन गेट पर ताला लगा था बाहर खड़े सुरक्षा गार्ड को भी आफिस की चाबी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद एक ताला काटने वाले को पुलिस द्वारा बुलाया गया लेकिन वह ताला काटने में सफल नहीं हुआ। इस बीच पुलिस के अधिकारी आफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से संपर्क करते रहे लेकिन कोई भी आफिस आने को तैयार नहीं हुआ। लगभग दो बजे पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को आफिस का ताला काटने के लिए बुलाया और ताला काटने के बाद करीब सवा दो बजे पुलिस प्रिया के कार्यालय में दाखिल हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आफिस के सामान पर हक जमाने पहुंचे लोग
रुद्रपुर में प्रिया शर्मा के कार्यालय की कुर्की की भनक लगते ही कुछ लोग आफिस के सामान पर अपना हक जमाने पहुंच गये। कांप्लेक्स स्वामी सुधांशु गाबा और हिमांशु गाबा का कहना था कि आठ वर्ष पूर्व उन्होंने प्रिया को किराये पर आफिस दिया था लेकिन आफिस के अंदर रखा फर्नीचर उनका है इसी तरह एक और व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर आफिस में लगे एसी, टीवी सहित अन्य सामान पर अपना हक होने की बात कही लेकिन मौके पर मौजूद सीओ राजेश भट्ट ने दो टूक शब्दों में सामान पर हक होने का सबूत लाने की बात कहकर सबको चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed