फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police could not reach murder husband

हत्यारोपी पति तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Tue, 27 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 27 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

पत्नी पर तेजाब फेंककर हत्या करने के आरोपी तक पहुंचने में पुलिस पांच महीने बाद भी विफल रही है। संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। कोर्ट से एनबीडब्ल्यू लेने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन



बीते 17 अगस्त की देर शाम एमपी चौक में बॉब की शाखा के पास फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही लौट रही मीनाक्षी (25) निवासी पंजाबी सराय के साथ उसके पति अनिल ठाकुर निवासी मोहल्ला कोट अमरोहा ने मारपीट की थी। इस दौरान उसने तेजाब भरी बोतल मीनाक्षी पर उड़ेल दी।  महिला को बचाने आए कमलजीत और उसका भतीजा देवेेंद्र निवासी बगवाड़ा कुंडा भी तेजाब के छींटे पड़ने से मामूली रुप से झुलस गए थे। 
विज्ञापन


मीनाक्षी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भेजा गया था। पुलिस ने मीनाक्षी की तहरीर पर पति अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन घटना के बाद आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने लापरवाही बरती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उपचार के दौरान बीते 20 नवंबर को मीनाक्षी ने हल्द्वानी में दम तोड़ दिया। मीनाक्षी की मौत और आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने काशीपुर में धरने में बैठने की चेतावनी दी थी।


 इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दर्ज मुकदमे की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया गया था। आरोपी के संभावित ठिकानों में दबिश दी थी, लेकिन अब तक वह हत्थे नहीं चढ़ सका है। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लेने के बाद अब कोर्ट में कुर्की के लिए आवेदन किया गया है। उसे पकड़ने को कई बार घर अमरोहा सहित अन्य जगहों पर दबिशें दी गई थी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed