फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pilar uprooted by the mining mafia

खनन माफिया ने उखाड़े पिलर

Sun, 14 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pilar uprooted by the mining mafia
पिलर - फोटो : अमर उजाला

उकरौली और साधूनगर खनन क्षेत्र में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उकरौली नदी में प्रशासन द्वारा खनन रोकने के लिए लगाए गए पिलरों को माफियाओं ने जेसीबी से उखाड़ डाला और रात भर नदी में खनन किया। एसडीएम ने उकरौली खनन क्षेत्र पहुंचकर नदी का मुआयना किया और रास्ते पर दोबारा पिलर लगवाए। उन्होंने कहा कि पिलर उखाड़कर खनन करने वाले तीन माफियाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


शनिवार की रात उकरौली कैलाश नदी में खनन माफियाओं ने पिलर उखाड़कर धड़ल्ले से अवैध खनन किया। सुबह जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो एसडीएम अनिल शुक्ला व तहसीलदार आरसी गौतम ने उकरौली और साधूनगर गांव में नदी का मुआयना किया। साधूनगर में अवैध खनन तो होता नहीं मिला। लेकिन, उकरौली गांव में एसडीएम के मुआयने के दौरान अवैध खनन रोकने को लगाए गए पिलर उखड़े मिले। इन पिलरों को माफियाओं ने बालाजी एक्शन कंपनी के सामने लाकर फेंका था। 
विज्ञापन


एसडीएम अनिल शुक्ला ने मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर उखड़े पिलरों को दोबारा लगवाया। एसडीएम ने बताया कि पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि रात को जेसीबी से पिलर उखाड़े गए हैं। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन करने वाले माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है। तीन माफियाओं के नाम सामने आए हैं। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड डंपर पकड़ा
लालकुआं स्टोन क्रशर से रेता भरकर खटीमा जा रहे ओवरलोड डंपर (यूके04सीए-8802) को सिडकुल के पास एसडीएम अनिल शुक्ला ने रोक लिया और कब्जे में लेकर एसडीएम कार्यालय ले आए। उपजिलाधिकारी शुक्ला ने बताया कि ओवरलोड डंपर के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed