फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pickup the broken railway gate, three trains were delayed

पिकप ने तोड़ा रेलवे फाटक, तीन ट्रेन हुई लेट

Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pickup the broken railway gate, three trains were delayed
टूटा गेट - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार पिकप ने रोडवेज बस अड्डे के समीप रेलवे फाटक पर टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद चालक पिकप छोड़कर फरार हो गया। घटना की वजह से एक एक्सप्रेस और दो पैसेंजर गाड़ियां लेट हुई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे सुरक्षा बल ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे रामनगर से दिल्ली जा रही ट्रेन के लिए रेलवे फाटक बंद था। एनएच स्थित रोडवेज के समीप शहर से तेज गति से आई पिकप ने फाटक पर टक्कर मार दी, जिससे फाटक का पोल टूटकर एक किनारे जा गिरा। इससे फाटक के दोनों ओर मौजूद लोग सकते में आ गए। 
विज्ञापन


फाटक टूटने की खबर से स्टेशनकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। स्टेशन प्रबंधन रामसुख सहित आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ घटनास्थल पर जा पहुंचा। पोल तोड़ने के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पोल टूटने की वजह से रामनगर से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस आधा घंटा लेट हो गई। स्टेशन प्रबंधक रामसुख ने बताया कि गेट टूटने की वजह से रामनगर से मुरादाबाद और मुरादाबाद से रामनगर जाने वाली पैसेंजर गाड़ियां भी आधा-आधा घंटा लेट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट टूटने से विभाग को नुकसान हुआ है। पिकप को कब्जे में ले लिया गया है और उनकी तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरपीएफ में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। गेट की मरम्मत के बाद उसे ठीक करा दिया गया है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed