{"_id":"5b0c54534f1c1bf46e8b51ef","slug":"pac-palatoon-commander-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पीएसी के प्लाटून कमांडर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पीएसी के प्लाटून कमांडर की मौत
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 29 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विनोद कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात 31 पीएसी के प्लाटून कमांडर की बाइक को दिनेशपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से ग्राम देवल तहसील किमनी जिला चमोली निवासी विनोद कुमार (54) पुत्र स्व. दिवानी राम रुद्रपुर 31 पीएसी में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे। वह 46 पीएसी में मिले सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। कुछ समय से विनोद कुमार को पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात किया गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे विनोद रोजाना की तरह बाइक (यूके 06 यू 2111) से ड्यूटी के लिए पंतनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
दिनेशपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक विनोद अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। विनोद की मौत की सूचना पर पीएसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार को ढाढ़स बधाने उनके आवास पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई प्रदीप कुमार पुलिस विजिलेंस विभाग हल्द्वानी में हेड कांस्टेबल और सबसे छोटे भाई कुलदीप कुमार पुलिस मुख्यालय देहरादून में फायर सर्विस आफिसर के पद पर तैनात हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली थी।