{"_id":"57aa1d784f1c1bb661ee5726","slug":"over-the-arrest-of-the-accused-encompass-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने दिया धरना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेप पीड़िता कोतवाली गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गई। पुलिस के दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर युवती ने धरना खत्म किया। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी की मदद का आरोप लगाया।
विज्ञापन
थाना पुलभट्टा अंतर्गत एक गांव की युवती ने अप्रैल में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अमीर अहमद निवासी ग्राम सिरौली की वार्ड नं 6 में स्थित केयर पैथोलॉजी में कंप्यूटर आपरेटर के रुप में मई 2015 से जनवरी 2016 तक कार्य किया। इस दौरान अमीर अहमद ने उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
युवती का आरोप था कि अमीर ने उसके अश्लील वीडियो से कई बार ब्लैकमेल करके जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार जब उसने यह बात उसके पिता व भाई को बताई तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर उसने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद पुलिस ने 20 जून को आरोपी के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को युवती ने पुलिस पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। युवती का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
इसकी वजह से उसे जान का खतरा बना हुआ है। सूचना पर एसएसआई प्रवीन सिंह ने युवती को समझाया और धरना खत्म कराया। इधर एसएसआई प्रवीन सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी नगर से बाहर हैं। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी हाई कोर्ट से स्टे ले आया था अगर स्टे की मियाद खत्म पाई गई तो गिरफ्तारी की जाएगी।