फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One suspect caught in forest

रंसाली के जंगल में झारखंड के संदिग्ध को पकड़ा  

Thu, 19 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Updated Thu, 19 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
One suspect caught in forest
सितारगंज नलई गांव में घर के आहते में बैठा झारखंड का व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
झारखंड के एक व्यक्ति को रंसाली जंगल में संदिग्ध तरीके से घूमते हुए गुर्जरों ने पकड़ लिया। गुर्जर उसे गांव ले आए। यहां से प्रधान, बीडीसी सदस्य और अन्य ग्रामीणों उसे लेेकर सिडकुल चौकी ले जा रहे थे कि अचानक वह बाइक से कूदकर जंगल की ओर भाग गया। गांव वालों में घेराबंदी कर आधे घंटे बाद उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए संदिग्ध के तीन और साथी भी जंगल में देखे गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे रंसाली जंगल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक को गुर्जरों ने देखा तो उसे दबोच लिया। ग्रामीण पूर्व फौजी मोहन सिंह कार्की ने बताया कि युवक खुद को झारखंड का रहने वाला बता रहा है। उसके बैग में कपड़े आदि सामान मिला है। उसके बुधवार शाम से ही जंगल में घूमने से गुर्जर परिवार भयभीत थे। उसके तीन अन्य साथी भी जंगल में घूमते दिखे।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को इस युवक को गुर्जरों ने पकड़कर गांव लाकर प्रधान और अन्य ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। उसे बाइक से सिडकुल पुलिस चौकी ले जाया जा रहा था कि वह अचानक कूदकर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि ग्रामीणों ने घेराबंदी कर करीब आधे घंटे बाद उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम को जांच के लिए गांव भेजा गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed