फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One notorious smuggler Surendra defeats

कुख्यात वन तस्कर सुरेंद्र धरा

Thu, 20 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर। Updated Thu, 20 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 बाराकोली वन क्षेत्र में सागौन के पेड़ काट रहे कुख्यात वन तस्कर सुरेंद्र सिंह को वन टीम ने धर दबोचा। रेंजर ने बताया कि तस्कर पर पांच सालों में नौ मामले वन तस्करी के दर्ज हैं। डीएफओ ने इस तस्कर समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा था।  


 रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि बुधवार को सुबह चार बजे बसगर टिब्बी गांव के सुरेंद्र सिंह और उसके साथी शक्तिफार्म बीट में सागौन के पेड़ काट रहे थे। वन दरोगा जीवन सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर सुरेंद्र को धर दबोचा और वन अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। रेंजर रैकुनी ने बताया कि वर्ष 2010-11 से अब तक सुरेंद्र पर वन अपराध के नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से लकड़ी तस्करी में प्रयुक्त तीन बाइकें, दो मारुति कार और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। सुरेंद्र के भतीजे शमशेर सिंह के नाम रेंज कार्यालय पांच मुकदमे दर्ज हैं। उससे भी दो मारुति कार बरामद हुई थी। बताया कि अक्टूबर 2014 में तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ द्वारा कुख्यात वन तस्कर सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, वेद प्रकाश उर्फ वेदू व राजू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिखा था। बताया कि एक वर्ष के भीतर अब 33 वाहन जब्त कर छह लाख 27 हजार 269 रुपये की लकड़ी बरामद कर सात लाख सात हजार का जुर्माना वसूल कर राजकीय कोषागार में जमा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed