{"_id":"5b50d3f64f1c1b4b748b5eda","slug":"one-died-in-road-accident-in-kichha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिमरन (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरऊ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। हादसे में 17 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बाइक मेें आग लग गई। जवान मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
ग्राम रतनपुरा निवासी गुरदेव सिंह अपने भतीजे सिमरन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के साथ बाइक से किच्छा आ रहा था। आजादनगर गांव से थोड़ा आगे सामने से आ रहे ट्रक (यूपी25सीवाई6505) ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीराें ने हादसे में चाचा-भतीजे को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल गुरदेव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि बाइक में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, शाम चार बजे परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन
कंप्यूटर कोचिंग के लिए आ रहा था सिमरन
परिजनों ने बताया कि सिमरन ने पिछले साल हाईस्कूल पास किया था। वह इन दिनों आवास विकास कालोनी में कंप्यूटर सीख रहा है। सुबह जब उसके चाचा किच्छा के लिये रवाना हुए तो सिमरन भी उनके साथ रवाना हो गया।