{"_id":"5b1046b34f1c1bf56e8b5a06","slug":"oldman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आया मेड़ पर बैठा बुजुर्ग, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आया मेड़ पर बैठा बुजुर्ग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे खेत की मेड़ पर बैठे बुजुर्ग को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बघौरी गांव में किसान शमशाद नबी (60) पुत्र दिलशाद नबी राजकीय प्राथमिक स्कूल के पास स्थित अपने खेत में लगी धान की पौध देखने गए।
मुआयना करने के बाद वह खेत की मेड़ पर बैठ गए। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली चलाकर वहां आ रहा गांव का ही एक व्यक्ति जेब से मोबाइल निकालने लगा और ट्रैक्टर से उसका ध्यान भटक गया। इस पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्राली ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। हादसे में शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें श्री राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा बरेली ले जाने लगे। भोजीपुरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है। बताया कि चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन