फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Of old decaying body was found

वृद्ध का सड़ा-गला शव मिला

Sun, 29 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Of old decaying body was found

ढेला पुल के नीचे गेहूं के खेत में अज्ञात वृद्ध का सड़ा गला शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। वृद्ध की हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है।  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन

रविवार सुबह गंगेबाबा रोड स्थित ढेला पुल के नीचे स्थित छिद्दू के खेत में लेबर गेहूं काट रही थी। इस बीच किसी मजदूर ने खेत में सड़ा-गला शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना मजदूरों ने खेत स्वामी को दी। कटोराताल चौकी के एसआई एसएन तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ ही थाना क्षेत्रों में भी जानकारी लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। संभावना जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। एसआई तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। शव करीब एक सप्ताह पहले का है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed