फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NRI woman alleged police for harassment

एनआरआई युवती ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
NRI woman alleged police for harassment
उत्पीड़न - फोटो : अमर उजाला

न्यूजीलैंड निवासी एक युवती ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एलआईयू के एक दरोगा और पुलिस कर्मी पर उसका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। युवती का यह भी आरोप है कि उसके विरोध करने पर पुलिस ने गलत आरोप लगाकर उसे आठ दिन जेल में बंद रखा और न्यूजीलैंड एंबेसी को भी इसकी सूचना नहीं दी।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर अपने पति शोएब अहमद के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची न्यूजीलैंड निवासी रुबीना पटेल ने बताया कि वह सितंबर में ई टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आई थी और यहां उसने प्रीतमपुरा निवासी शोएब से निकाह किया। इसी बीच उसने कुछ और समय भारत में रहने के लिए अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय में आवेदन किया था लेकिन रुद्रपुर पुलिस ने उस पर वीजा खत्म होने के बाद यहां पर अवैध तरीके से रहने का आरोप लगाते हुए हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद उसे आठ दिनों तक हल्द्वानी की जेल में बंद रखा गया। रुबीना का आरोप है कि 30 मार्च को पुलिस नेे उसके ससुराल से बिना वारंट के उसे गिरफ्तार किया और 24 घंटे तक बिना महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में थाने में बैठाया। रुबीना का यह भी आरोप है कि इस दौरान एक एलआईयू के दरोगा और थाने के सिपाही ने मानसिक रुप से भी उसका उत्पीड़न किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से रिहा होने के बाद जब रुबीना दिल्ली स्थित एंबेसी पहुंची तो पता चला कि उसके जेल जाने की सूचना पुलिस द्वारा एंबेसी को नहीं दी गई थी जो कि गलत है। रुबीना के अनुसार अब एंबेसी ने उन्हें कोर्ट की चार्जशीट लेकर बुलाया है। पूरा प्रकरण जानने के बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई ने एलआईयू इंस्पेक्टर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed