काशीपुर में युवती संग दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने मुरादाबाद निवासी युवक पर झांसा देकर उसकी पुत्री के साथ दुराचार करने और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर हजारों रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
काशीपुर निवासी महिला ने कहा कुछ समय पूर्व उसकी पुत्री के मोबाइल पर अगवानपुर मुरादाबाद निवासी युवक की गलती से कॉल आ गई। बाद में उन दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री को झांसा देकर अपने प्रभाव में ले लिया।
मई 2018 में आरोपी ने उसकी पुत्री को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो और फोटो खींच ली। आरोप है कि युवक ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए।