फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   News of the quarrel, five minutes ... and the murder

झगड़े की खबर, पांच मिनट ...और मर्डर

Sun, 06 Jan 2019 12:22 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
News of the quarrel, five minutes ... and the murder
रुद्रपुर पुलिस की हिरासत में नीरज हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : amar ujala

ट्रांजिट कैंप संजयनगर में मंदिर कमेटी की पंचायत में झगड़े की खबर सुनकर पहुंचे नीरज बडोई की पांच मिनट के भीतर हत्या कर दी गई। यह बात सीसीटीवी फुटेज देखने बाद साफ हो गई। पुलिस के मुताबिक डीवीआर से मिली फुटेज में शुक्रवार सुबह 11:46 बजे कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष नीरज बडोई अपनी बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे और ठीक 11.51 पर संजू ने भीड़ के सामने ही उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद संजू मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संजू और उसके दो भाईयों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


संजयनगर वार्ड 11 में रहने वाले नीरज बड़ोई की बीते शुक्रवार पंचायत में हुए झगड़े के दौरान वार्ड में ही रहने वाले संजू ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद संजू अपने भाई सूरज, अविनाश और दोस्त रंजीत के साथ मौके से फरार हो गया। देर रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया। इधर साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने घटना के तत्काल बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन


डीवीआर से मिली फुटेज में 11.46 पर नीरज अपनी बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा और ठीक 11.51 पर संजू ने भीड़ के सामने ही उसके सर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद संजू मौके से फरार हो गया। जबकि पंचायत में झगड़ा करीब साढ़े 11 पर शुरू हुआ तब सुभाष वहां मौजूद था और विवाद होने के बाद उसने ही बेटे संजू, सूरज और अविनाश को मौके पर बुलाया। जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजू, सूरज और अविनाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार रंजीत सरकार की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से मिली पुलिस को मदद
नीरज हत्याकांड में घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा पुलिस का सबसे बड़ा मददगार बना। हांलाकि मौके पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन एक ही काम कर रहा था जिससे घटनास्थल के अंदर हो रहा झगड़ा कैमरे में कैद नहीं हो पाया। झगड़े की फुटेज मिलने पर पुलिस झगड़े में शामिल कुछ और लोगों को भी चिंहित कर सकती थी। 

पुलिस ने लिया मृतक का डीएनए सैंपल
नीरज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतक का डीएनए सेंपल भी लिया है। घटनास्थल पर पड़े खून और मृतक के सर में लगी बुलेट से डीएन सेंपल का मिलान किया जायेगा जिससे पुलिस को हत्यारों के खिलाफ और मजबूत साक्ष्य मिलेंगे। इसके साथ ही शनिवार दिन भर हत्यारोपी संजू के घर के बाहर भी पुलिस का पहरा रहा और रात में सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पीएसी को तैनात किया गया है। 
इनसेट
जरा सी बात और निकल जाते हैं तमंचे
ऊधमसिंह नगर में जरा सी बात पर तमंचा निकालना या गोली दाग देना आम बात हो गई है। कुछ दिन पूर्व जहां सिटी क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्ष के लोगों ने तमंचों से करीब बीस राउंड फायर किये जिसमें चार लोग घायल हो गये थे। वहीं चार दिन पूर्व होटल में खाने का बिल मांगने पर दोस्त ने दोस्त पर ही तमंचे से फायर झोंक दिया। इसके बाद एसटीएफ ने गदरपुर में दो बंदूक और दो तमंचे बरामद किये। दो दिन पूर्व ही शांतिपुरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में फायरिंग हो गई जिसमें लाइसेंसी असलहों के साथ अवैध असलहों का भी इस्तेमाल हुआ। और शुक्रवार को संजयनगर में संजू ने अवैध तमंचे से नीरज की हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस रिकार्ड में भी पिछले तीन सालों में 894 लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है जिसमें से वर्ष 2016 में 197, 2017 में 335 और 2018 में 362 कार्रवाई हुई हैं।

अवैध असलहा बरामदगी को अभियान चलाएगी पुलिस
रुद्रपुर। नीरज हत्याकांड में अवैध तमंचे का प्रयोग किये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अब एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने जिले में अवैध असलहों की बरामदगी के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई है। एसएसपी ने बताया कि थाना स्तर पर ऐसे लोगों को चिंहित करने के निर्देश दिये गये हैं जिनके पास अवैध असलहे होने की संभावना है साथ ही पुराने अपराधों में शामिल लोगों की जांच पड़ताल करने के निर्देश भी खुफिया विभाग को दिए गए हैं। वाहनों का चालान करने के दौरान सीपीयू और यातायात पुलिस भी संदिग्ध लोगों की तलासी लेकर इस अभियान में भागीदारी करेगी। 


दूसरे दिन भी बंद रही संजयनगर की मार्केट
रुद्रपुर। संजयनगर में दिनदहाड़े हुए नीरज हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को भी प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके अलावा घटनास्थल के पास लोगों ने शोकसभा कर नीरज की हत्या पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed