फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   new born baby sent to die from train

नवजात पुत्र को चलती ट्रेन से फेंक गई निर्दयी मां

Thu, 19 Jul 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
new born baby sent to die from train
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

एक निर्दयी मां ने अपने नवजात शिशु को थैले में बंद कर चलती ट्रेन से फेंक दिया। मुंह में चोट लगने से शिशु की मौत हो गई। स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने शिशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएस डुंगरियाल ने बृहस्पतिवार सुबह मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि रामनगर-काशीपुर रेलवे ट्रैक पर बंसल अस्पताल के सामने एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे एसआई नीतिन बहुगुणा ने शिशु (लड़के) का शव कब्जे में ले लिया। बच्चा हरे रंग के एक थैले में लिपटा हुआ था। उसकी नाल भी नहीं काटी गई थी। शव चौबीस घंटे से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन से फेंकते समय ट्रैक के पास गिरने से शिशु के मुंह पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बहुगुणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसका बिसरा डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed