{"_id":"5a131cd04f1c1b8e698bcd0c","slug":"nephew-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक सहित चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोसी में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी।
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में कोसी नदी में गिरे ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार से खोई लादकर मल्टीवाल पेपर मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राली सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कोसी नदी में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह स्वार निवासी मेहवाज की ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी की खोई लादकर चालक मुस्तकीम (30) पुत्र सलीम निवासी मुंशीगंज थाना स्वार (रामपुर) रुद्रपुर मार्ग स्थित मल्टीवाल पेपर मिल जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर अजीम (25) पुत्र सलीम, मखदूम (35) पुत्र शफीक, आसिफ अली (35) पुत्र शराफत निवासी ग्राम मुंशीगंज थाना स्वार (रामपुर) बैठे थे।
विज्ञापन
सुबह लगभग दस बजे जब वह कोसी नदी के पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक मुस्तकीम वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली पुल की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए कोसी नदी में गिर गई। नीचे गिरते ही ट्राली में लदी खोई उनके ऊपर गिर गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने नदी में उतरे और खोई हटाकर उन्हें बाहर निकाला। उसके बाद काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. विकास गहलौत ने बताया घायलों में मखदूम की दोनो पैरों की हड्डी टूटी हैं, आसिफ अली के सिर में गहरी चोट लगी है।
विज्ञापन