{"_id":"571bc0524f1c1bf9288b4ad0","slug":"loss-of-millions-escaped-by-ad-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का चूना लगाकर एड एजेंसी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों का चूना लगाकर एड एजेंसी फरार
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक में विज्ञापन लगाने पर 70 फीसदी धनराशि देने का दावा करने वाली मार्केटिंग कंपनी लोगों को लाखों का चूना लगाकर फरार हो गई है। शनिवार को कंपनी के आवास विकास स्थित कंपनी में काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। फिलहाल इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
आउटडोर मीडिया एंड एड नामक कंपनी पिछले कई दिनों से नई बाइक और स्कूटी पर विज्ञापन लगाने पर 70 प्रतिशत रकम एड एजेन्सी से ले जाने का दावा किया जा रहा था। इतना ही बाइक बुकिंग के नाम पर 30 प्रतिशत धनराशि कई लोगों से जमा कराए गए। साथ ही दावा किया गया कि शेष रकम का भुगतान कंपनी की ओर से किया जाएगा। कंपनी के दावों के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
कई लोगों ने बाइक और स्कूटी की बुकिंग के लिए एडवांस रकम भी जमा करा दी। बताया जा रहा है कि जब शनिवार सुबह कुछ लोग बुकिंग कराने कंपनी दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। कंपनी के फरार होने की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्टीकर में छापे गए थे मोबाइल नंबर
रुद्रपुर। आउटडोर मीडिया एंड एड नामक कंपनी द्वारा जिस स्टीकर के दम पर लोगों को चूना लगाया जा रहा था उसमें दो मोबाइल नंबर ही दिए गए थे। इतना ही नहीं स्टीकर में कंपनी का नाम तक नहीं छपा हुआ था। इसके बावजूद लोग कंपनी के झांसे में फंसते चले गए।
दफ्तर बुलाकर दिखाए जाते थे सब्जबाग
रुद्रपुर। बाइक में स्टीकर चिपका कर सत्तर प्रतिशत धनराशि का भुगतान करने का दावा करने वाली कंपनी अपने ग्राहकों को कार्यालय पर बुलाकर उनका पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर दिया करती थी जिस कारण से लोग कंपनी के साथ जुड़ते चले गए।