अराजक तत्वों ने शहर में की ताबड़तोड़ फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श कालोनी में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान उन्होंने दो बंद दुकानों पर भी फायर झोंक दिए। दुकान स्वामी के शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बालाजी मंदिर आदर्श कालोनी के पास इशरार अहमद की हेयर ड्रेसर की दुकान है और उसी के बगल में मुकेश शर्मा का साइबर कैफे है। रोज की भांति दोनों दुकान रात 9 बजे दुकान बढ़ाकर घर को चले गए।
जब सुबह वह अपनी-अपनी दुकान में पहुंचे तो वहां नजारा कुछ और ही था। वहीं दोनों के शटर में दो-दो छेद हुए थे और पास ही गोली के खोखे पड़े हुए थे। दुकानदार ये देख के हक्का-बक्का हो गए। उन्होंने इसकी सूचना वहीं से गुजर रहे चीता मोबाइल को दी। चीता मोबाइल की सूचना पर पहुंचे आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज एचएन जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस की मौजूदगी में जब शटर खोला गया तो गोली शटर को छेदते हुए अंदर दुकान का शीशा तक तोड़ चुकी थी। वहीं दूसरी दुकान में भी शटर में दो छेद हुए थे। पुलिस ने मौके से 32 बोर के तीन खोखे बरामद किए हैं। दुकान स्वामी के द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
वहीं आदर्श चौकी इंचार्ज एचएन जोशी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में हुड़दंगियों द्वारा फायर किया जाना प्रतीत हो रहा है। उधर कालोनी के कुछ लोगों का कहना था कि कुछ युवक हाथों में तमंचे लेकर हवाई फायर कर रहे थे, जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान आरोपियों ने बंद दुकानों के शटरों पर भी फायर झोंके हैं।