फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   killing after wife kills itself

पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 16 Jun 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
killing after wife kills itself
गदरपुर में घटना स्थल की जानकारी लेते एएसपी और सीओ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

युवक ने अवैध संबंधों होने के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनाें ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनकी एक बेटी है।

ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन निवासी हरस्वरूप उर्फ अरुण (22) पुत्र स्व. विक्रम राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात किसी बात का लेकर उसका अपनी पत्नी रेनू (20) से विवाद हो गया। इस पर रेनू नाराज होकर पास ही स्थित मायके चली गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हरस्वरूप ने ससुराल पहुंचकर पत्नी रेनू (20) को कमरे में बुलाया और कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी तमंचे से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और काफी संख्या में लोग उसके घर पर जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी दलबल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जोशी ने बताया हरस्वरुप की पत्नी रेनू ने एक समूह से लोन ले रखा था। समूह का एक युवक बृहस्पतिवार को पैसे लेने आया था। रेनू गदरपुर के पास स्थित तेजाफौजा में सिलाई सीखने जाती थी, युवक से वहां छोड़ने को कहा। इस दौरान हरस्वरूप ने उसे युवक के साथ बाइक पर देख लिया। शाम को दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद के चलते रेनू मायके आ गई। इस पर हरस्वरूप को अवैध संबंध होने का शक गहरा गया। शक के चलते शुक्रवार सुबह ससुराल पहुंचकर ही उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की बाद में खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सूचना पर एएसपी जगदीश चंद, सीओ बहादुर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरावस्था में ही कर लिया था रेनू ने प्रेम विवाह
हरस्वरुप और रेनू ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। हालांकि उस समय दोनों की उम्र की कानूनी तौर पर पूरी नहीं हुई थी। उस समय रेनू 16 साल और हरस्वरूप 18 साल का था। बताया जा रहा है कि हरस्वरुप शुरू से ही शक्की मिजाज का था। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी से विवाद होने पर उसने चाकू से हाथ काट लिया था। शक ने उसका परिवार उजाड़कर रख दिया। इनकी करीब दो साल की बेटी दीपांशी है।

दो मौतों से रामजीवनपुर दहला
ग्राम रामजीवनपुर में पति-पत्नी की हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया। हरस्वरुप राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसकी पत्नी सिलाई का काम सीख रही थी। रेनू के दो भाई और तीन तीन बहनें हैं।

पुत्री-दामाद की मौत से मां बेहोश
रेनू की मां एक फैैक्ट्री में काम करती है। शुक्रवार को जब उसे पुत्री और दामाद की मौत की सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। बड़ी बेटी किरन ने उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

बड़ी बहन से पुलिस को पहले सूचना दी होती
मृतका की बड़ी बहन किरन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हरस्वरूप तमंचा लेकर रेनू को मारने के इरादे से घर आया था। यदि इसकी सूचना समय पर पुलिस को दी होती तो इतनी बड़ी घटना से परिवार बच जाता और एक मासूम अनाथ नहीं होती। 


टीम ने लिए तमंचे के फिंगर प्रिंट
पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम के दीपक शर्मा ने घटना में प्रयुक्त तमंचे से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। तमंचे और कारतूस कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed