फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Karthik four kidnapper in court

कार्तिक के चार अपहरणकर्ता कोर्ट में पेश

Mon, 08 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Mon, 08 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

छह दिन पहले नानकमत्ता से अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर पुलिस द्वारा धरे गए चार अपहरणकर्ताओं को रविवार को खटीमा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों अपहरणकर्ताओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। जबकि, एक अपहरणकर्ता अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन

  गढ़ीनेगी काशीपुर अपने नाना जीतराज के घर मां रश्मि घई के साथ रह रहा छात्र कार्तिक घई घटना से 12 दिन पहले ही सितारगंज रामलीला वार्ड निवासी अपनी मौसी संगीता अरोरा के घर आया हुआ था। बीती दो फरवरी को कार्तिक को नानकमत्ता में एक बर्थ डे पार्टी में बुलाने के बहाने अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने तीन फरवरी को कार्तिक के अपहरण के मामले में उसकी मां रश्मि घई की तहरीर पर 364ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी।
विज्ञापन

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना के निर्देश पर काशीपुर की एएसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को हरियावाला चौक कुंडा में कार्तिक के अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद अपहरणकर्ता ठीगरी थाना भोजपुर मुरादाबाद निवासी अनीस अहमद उर्फ साहिल, अली खां मोहल्ला काशीपुर निवासी अरफात, गढ़ीनेगी थाना कुंडा काशीपुर निवासी रजत मल्होत्रा, नवलपुर के विजय सिंह उर्फ चीता को धर दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  जबकि, खानपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद निवासी पुष्पेंद्र सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रविवार को प्रभारी कोतवाल प्रवीण सिंह ने चारों अपहरणकर्ताओं का मेडिकल कराने के बाद उन्हें खटीमा कोर्ट में पेश किया। जहां से चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed