फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kalyani edge Cinhikrn preparation of illegal encroachments

कल्याणी किनारे अवैध कब्जों के चिन्हीकरण की तैयारी

Mon, 11 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kalyani edge Cinhikrn preparation of illegal encroachments
कल्‍याण्‍ाी - फोटो : अमर उजाला

पिछले तीन दिन से भारी बारिश के कारण एकाएक बढ़े कल्याणी नदी के जलस्तर के बाद जिला प्रशासन नदी के किनारे अवैध रूप से बसे लोगों पर कार्रवाई की तैयारी में है। डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के समय लोगों को चेता भी दिया था कि जो अवैध रूप से नदी के किनारे खतरे की जद में बसे हैं वह अपने को स्वयं ही सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित कर लें अन्यथा प्रशासन को जबरन उन्हें हटाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


रविवार तक कल्याणी का जलस्तर काफी घट चुका है, लेकिन अभी मानसून पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह से सतर्क है। डीएम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोग कल्याणी नदी के किनारे खतरे की जद में भी जबरन कब्जा करके रह रहे हैं। ऐसे में भारी बारिश के कारण फिर से कल्याणी उग्र रूप धारण कर सकती है।
विज्ञापन


इसलिए सभी लोगों को मुनादी करवाकर सचेत किया गया है, फिर भी कुछ लोग जबरन खतरे की जद में रह रहे हैं उन्हें अब जिला प्रशासन फोर्स की मदद से हटाएगा। डीएम ने कहा कि वह नहीं चाहते कि बरसात के पानी के कारण कोई जनहानि हो। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह स्वयं ही सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed